फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation removed illegal hoardings and flex boards

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने अवैध होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड हटवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed illegal hoardings and flex boards
निगम की टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर व पोस्टर हटाए। यह फ्लैक्स, होर्डिंग व पोस्टर शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के पोल, विभिन्न चौकों, पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए हुए थे। बिना अनुमति से लगाए गए ये फ्लैक्स व होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे, वहीं निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाए जा रहे है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग व पोस्टरों को हटाने के लिए दोनों जोन में टीमें तैयार की गई। यमुनानगर जोन में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी निगम की टीम ने रेलवे रोड, जगाधरी रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड, महाराणा प्रताप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, नेहरू पार्क समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति से अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड कर गोदाम में पहुंचाया। सीएसआई सुनील दत्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए है। नगर निगम की ओर से निर्धारित इन जगह पर शुल्क देकर ही फ्लेक्स बैनर या होर्डिंग लगाया जा सकता है। इसके अलावा शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है, लेकिन कुछ लोगों ने शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाए हुए है। जो अवैध है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन्हें हटाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के कई मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए गए है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed