{"_id":"616b284bd1e62f1f9113c6b7","slug":"municipal-corporation-increased-the-cost-of-maintenance-of-parks-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl867167109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने पार्कों के रखरखाव का खर्च बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने पार्कों के रखरखाव का खर्च बढ़ाया
विज्ञापन
पार्क एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक लेते मेयर मदन चौहान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पार्कों का रखरखाव को लेकर शनिवार को पार्क एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ मेयर मदन चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बैठक की। मेयर चौहान ने कहा कि रखरखाव खर्च बढ़ाने से पार्कों का सुंदरीकरण होगा। उन्होेंने पदाधिकारियों को बताया कि नगर निगम ने अब पार्कों का रखरखाव चार्ज दो रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। मेयर ने अन्य मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
जगाधरी और यमुनानगर के लगभग 46 पार्कों का रखरखाव वहां की पार्क एसोसिएशन और सभाओं की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए निगम इन संस्थाओं को दो रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से रखरखाव खर्च देता है। पार्कों के सुंदरीकरण व रखरखाव अच्छे ढंग से हो, इसके लिए मेयर मदन चौहान ने शनिवार को पार्क एसोसिएशनों की बैठक मेयर हाउस पर बुलाई। बैठक में पदाधिकारियों ने मांग रखी कि उन्हें मिलने वाले रखरखाव खर्च का समय पर भुगतान किया जाए।
इसके अलावा पार्कों में लाइट व्यवस्था, बिजली व पानी के बिल का समय पर भुगतान व अन्य मांगें रखी। इस पर मेयर मदन चौहान ने उन्हें बताया कि पार्क एसोसिएशनों को मिलने वाला रखरखाव खर्च अब बढ़ाकर पांच रुपये किया गया है। पहले यह खर्च दो रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दिया जाता था। इसके अलावा रखरखाव खर्च को भुगतान भी समय पर किया जाएगा। मेयर चौहान ने कहा कि पार्कों के विकास और सुंदरीकरण में कोई कमी न रहे, इसके लिएरखरखाव खर्च को बढ़ाया गया है। हर पार्क में ओपन जिम लगाया जा रहा है।