फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation Emphasizes Increasing Public Participation for Sanitation

Yamuna Nagar News: स्वच्छता के लिए नगर निगम का जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

Fri, 01 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Emphasizes Increasing Public Participation for Sanitation
संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते   निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक मई से नई सोच, नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 16 मई तक चलेगा, जिसमें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वीरवार को निगम अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई। आयुक्त ने बताया कि इस योजना में विभिन्न गतिविधियों और उनकी रिपोर्टिंग के स्पष्ट मापदंड तय किए गए हैं, ताकि अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन हो सके।
विज्ञापन

अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कचरे के पृथक्करण के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को गीले, सूखे और अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने की प्रेरणा दी जाएगी। इसके अलावा कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, कचरा संग्रहण स्थलों की पहचान और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रसाद ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इसके लिए वार्ड समितियों, स्थानीय निवासियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। साथ ही नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निगरानी पोर्टल के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed