फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation building not constructed even after six years

Yamuna Nagar News: छह वर्ष बाद भी नहीं बना नगर निगम का भवन

Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation building not constructed even after six years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के विकास का दावा करने वाला नगर निगम छह साल में अपने लिए नया भवन नहीं बना पाया है। नगर निगम के यह हालात तब हैं, जब भवन के लिए भूमि भी है और इसका टेंडर भी पूर्व में लग चुका है। परंतु नगर निगम कागज के बाद इसे धरातल पर नहीं उतार पाया।
करीब सवा साल से शहर की सरकार नहीं थी। अब नई सरकार बनने के बाद मेयर व पार्षदों के बैठने तक की निगम कार्यालय में जगह नहीं है। पर्याप्त जगह न होने के कारण नगर निगम कार्यालय शहर में तीन स्थानों पर चल रहा है। नगर निगम की सभी कार्यालयों का संयुक्त एक भवन बनाने की योजना है। जिस पर रह-रह कर चर्चा और मंत्रणा भी की जाती है, परंतु जमीनी स्तर पर काम नहीं शुरू हो पाता।नगर निगम कार्यालय बनाने के लिए वर्ष 2018 में घोषणा व शिलान्यास किया गया था। इसके साथ ही 28.28 करोड़ रुपये के टेंडर लग गए थे।
विज्ञापन

उस समय गोबिंदपुरा में भवन के लिए चिह्नित जमीन विवाद में फंस गई। करीब दो साल इसका विवाद चला और फिर नगर निगम ने यह जमीन छोड़ दी। इसके बाद नया भवन बनाने के लिए जगाधरी अनाज मंडी में भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चिह्नित होने के बाद यह मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला गया। इस पर भवन का निर्माण नहीं शुरू हो पाया। ऐसे में शहर की नई सरकार सहित नगर निगम स्टाफ पुराने भवन से ही काम कर रहा है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चूंकि जगाधरी व यमुनानगर के पुराने भवन में वाहन पार्किंग से लेकर आम लोगों की तो दूर वार्ड पार्षदों के बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है।
वर्ष 2018 में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने यमुनानगर व जगाधरी, नगर निगम के संयुक्त भवन का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इसके लिए मार्च 2018 में 28.28 करोड़ की अनुमानित लागत पर टेंडर किया गया था। पंचायत भवन के पीछे गोबिंदपुरा में निगम भवन के लिए भूमि चिह्नित की गई थी।
निर्माण के लिए एक सितंबर 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी किया था।विवाद के चलते निगम ने जमीन छोड़ दी। अधिकारियों ने जगाधरी अनाज मंडी में डीसी कैंप ऑफिस के सामने भूमि चिह्नित की।

परंतु यहां भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम की इस देखा-दिखाई रवैये में छह वर्ष बीत गए हैं। वहीं, अब शहर की नई सरकार भी चुन ली गई है। इससे गत वर्षों की तरह वार्ड पार्षदों के बैठने का प्रबंध करना बड़ी चुनौती है। चूंकि नगर निगम के पुराने भवन तंग हाल है। पुराने भवन खस्ताहाल भी हो रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों ने पुराने भवन की मरम्मत व रंगाई-पुताई करवाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले भी मरम्मत और रंगाई पुताई पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ऐसा प्रस्ताव नए सदन की बैठक के एजेंडे में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed