फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MST facility restored in trains after 21 months, Yamunanagar

ट्रेनों में 21 महीने बाद एमएसटी की सुविधा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
MST facility restored in trains after 21 months, Yamunanagar
रेलवे स्टेशन यमुनानगर जगाधरी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण से पहले की व्यवस्था बहाल करते हुए रेलवे ने करीब 21 महीने बाद ट्रेनों में मासिक सत्र टिकट (एमएसटी) पर सफर करने की अनुमति दे दी है। मुख्यालय ने आदेश जारी कर तुरंत प्रभाव से इसे लागू करने के लिए मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दैनिक यात्रियों को बुधवार से मासिक टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिल गई है।
करीब 21 महीने से यह सेवा बंद पड़ी थी। लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने सभी प्रकार के रियायती टिकट पर रोक लगा दी थी। गाड़ियों का फिर से संचालन होने के समय से ही दैनिक यात्री एमएसटी बहाल करने की मांग कर थे। रेलवे ने कोरोना संक्रमण का हवाला देेते हुए यह सेवा बहाल नहीं की थी। परंतु अब रेलवे ने दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दैनिक यात्रियों ने रेलवे के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ ने ट्रेनों का दुबारा संचालन शुरू होने के समय यह मुद्दा दिल्ली मुख्यालय में उठाया और राहत देने की मांग की। इस पर रेल मुख्यालय की ओर से एमएसटी तो बहाल नहीं की गई, लेकिन चार गाड़ियों में अनारक्षित टिकट के साथ सफर करने की अनुमति दे दी थी। रेलवे अंबाला सहारनपुर विशेष एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर हरिद्वार इंटरसिटी, जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी, अंबाला दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट लागू की थी। दस दिसंबर को रेलवे अंबाला मंडल से गुजरने वाली 20 गाड़ियों में साधारण टिकट प्रणाली लागू की थी। आदेशों के बाद दैनिक यात्री इन गाड़ियों की अनारक्षित बोगी में यात्रा कर सकते हैं। वहीं सुपरफास्ट गाड़ियों के लिए यात्री की एमएसटी सुपरफास्ट की होनी चाहिए। अन्यथा यात्री को सुपर चार्ज अलग से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे से व्यापारी, कारोबारी, नौकरीपेशा, अफसरशाह, विद्यार्थी, श्रमिक सहित करीब दस हजार लोग दैनिक यात्री हैं। कोरोना संक्रमण नियमावली में चालू टिकट बंद होने के कारण इन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब अनारक्षित टिकट प्रणाली शुरू होने से दैनिक यात्रियों को भारी लाभ होगा। हालांकि पहले की मुकाबले पैसेंजर ट्रेनें कम संख्या में चल रही है, परंतु एमएसटी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेन में भी लागू होती है। एमएसटी लागू होने के बाद यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। यहां से यात्री अंबाला, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली, नंगलडैम रूट की गाड़ियों में प्रति हजारों लोग सफर करते हैं।

मुख्यालय की ओर से एमएसटी बहाल करने के आदेश मिले हैं। आदेशों के बाद अनारक्षित प्रणाली की गाड़ियों में एमएसटी बहाल कर दी गई है। फिलहाल यह सुविधा उन गाड़ियों में होगी, जिसमें अनारक्षित टिकट प्रणाली लागू है। अगले आदेश आने पर अन्य गाड़ियों में भी एमएसटी बहाल कर दी जाएगी। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed