फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MR International School won the volleyball match

Yamuna Nagar News: एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाॅल मुकाबला

Thu, 31 Jul 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
MR International School won the volleyball match
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेशपाल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर व टास करवाकर किया। प्रथम दिन अंडर 14 वाॅलीवाॅल खेल मुकाबले करवाएं गए जिनमें फाइनल मुकाबला एमआर इंटर नेशनल स्कूल व्यासपुर व दून स्कूल कुराली के बीच खेला गया।
विज्ञापन

एमआर इंटर नेशनल स्कूल व्यासपुर ने फाइनल मुकाबला जीतकर खंड में अंडर 14 वाॅलीवाल प्रतियोगता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दून स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में माडल स्कूल बिलासपुर ने ब्राइट स्किल रामपुर को 24 के मुकाबले नौ अंकों से हराया। अंडर 14 खो.खो में दून कुराली ने न्यू हैप्पी को अंडर 19 खोखो में दून ने माडल स्कूल व्यासपुर को हराया। वहीं, खेल प्रतियोगिताएं लगातार चार दिन तक चलेगी। प्रथम दो दिन बाद लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नरेशपाल ने कहा कि खेल में हार जीत मायने नही रखती खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाली टीम को निराश नही होना चाहिए आगे और तैयारी कर जीत हासिल करने के लिए प्रयास चाहिए। उन्होंने कहा कि यही खिलाड़ी आगे चलकर जिला व प्रदेश स्तर पर खेल कर अपने गांव व माता पिता का नाम रोशन करते हैं। भविष्य में इनकों नौकरी पाने में भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed