{"_id":"fc7b6575fd931227c819cbb30789145a","slug":"mr-and-miss-pooja-singh-became-vivekananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन मिस्टर और पूजा बनीं मिस विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन मिस्टर और पूजा बनीं मिस विवेकानंद
यमुनानगर
Updated Sun, 02 Feb 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्कूल डे का आयोजन
विज्ञापन
किया गया। इसमें पहली से नौवीं कक्षा तक 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित
करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल अनीता कांबोज ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान नैंसी, आरुषी, कनिका, मुस्कान, सुनैयना ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
पायल व अनमोल ने रहीम के दोहे प्रस्तुत किए, जबकि शगुन व पारूल ने कबीर के दोहे सुनाए। रिया और फिज़ा ने हिंदी कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। आस्था, जिज्ञासा, तनु ने अंग्रेजी कविताएं सुनाईं। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थी शिक्षा के अलावा सांस्कृतिक और खेलकूद में विद्यालय का नाम प्रदेश भर में रोशन कर चुके हैं।
फेयरवेल पार्टी के दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाषण और स्टेज परफार्मेंस के जरिये 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, वेस्टर्न गीतों पर जमकर डांस किया, वहीं जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को उनकी पर्सनैलिटी के मुताबिक टाइटल प्रदान किए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जानशी को मिस ईव तथा केतन को मिस्टर ईव चुना गया, जबकि अर्जुन को मिस्टर विवेकानंद और पूजा को मिस विवेकानंद चुना गया।