फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MPHW staff could be exempted from the transfer process

Yamuna Nagar News: एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को तबादला प्रक्रिया से छूट दे सकार

Fri, 16 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
MPHW staff could be exempted from the transfer process
सिविल सर्जन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी। एसोसिएशन 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया से छूट देने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
एसोसिएशन के जिला प्रधान मनजीत सिंह, सचिव बीबी चेतन दत्त ने कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे टीकाकरण, बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े जुटाने और लोगों को जागरूक करने जैसे कार्य करते हैं। लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनात रहने से कर्मचारियों को स्थानीय आबादी और उसकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की बेहतर जानकारी रहती है।
विज्ञापन

बड़े स्तर पर तबादले होने से कर्मचारियों को नए क्षेत्र की कार्यप्रणाली समझने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने में समय लग सकता है। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता प्रभावित होने की आशंका है। डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों को सुचारु रखने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। एसोसिएशन ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में तबादला होने से महिला कर्मचारियों को आवागमन, सुरक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। तबादला नीति बनाते समय कर्मचारियों की परिस्थितियों और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed