फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर अराइयावाला गांव के पास नागल खाले पुल पर बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानकपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विकास उर्फ बंटी के तौर पर हुई। थाना प्रतापनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कुछ समय पहले ही विकास के पिता की भी मौत हो गई थी। उसके पास दो बेटियां व एक बेटा है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है।

विकास उर्फ बंटी किसान था। इसके अलावा वह किसी इंश्योरेंस कंपनी में भी काम करता था। शुक्रवार शाम विकास बाइक पर जा रहा था। जब वह जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर अराइयांवाला गांव के पास नागल खाले पुल पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed