{"_id":"67e9973114b88f204a0d0bb7","slug":"mothers-glory-was-praised-with-hymns-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135345-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भजनों से किया मां की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भजनों से किया मां की महिमा का गुणगान
Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर प्रांगण में भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर संकीर्तन करवाया गया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भजनों से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया।
मंदिर कमेटी के प्रधान कुलभूषण मेहता और महासचिव नरेंद्र पुरी ने बताया कि भारतीय नववर्ष का आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। छह अप्रैल को रामनवमी पर मंदिर में सुबह नौ बजे हवन होगा। इसके बाद पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया जाएगा। इसके बाद भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिन मंदिर में सुबह व शाम को विशेष पूजन व आरती की जाएगी।
मंदिर में संकीर्तन होगा। रामनवमी उत्सव को लेकर कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कीर्तन के दौरान मंदिर प्रांगण जय माता दी के घोष से गूंज उठा। इस दौरान विशेष आरती हुई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संकीर्तन के बाद भंडारा करवाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य सुरेंद्र मदान, सुरेंद्र विग, पवन कुमार महेंद्रू, रमेश वढेरा, महेंद्र घई, सतपाल, रजनीश, वीरेंद्र विग आदि मौजूद रहे।