{"_id":"6921ffe922508547b609a9cf","slug":"mother-should-be-worshipped-at-home-rajendra-mehta-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147212-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में करनी चाहिए मां की अराधना: राजेंद्र मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में करनी चाहिए मां की अराधना: राजेंद्र मेहता
Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव हाफिजपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गांव हाफिजपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने श्रद्धालुओं से कहा कि यह मां का युग है। हमें अपने घरों में मां की आराधना करनी चाहिए।
सबसे पहले हमें अपने घर को ही मंदिर का स्वरूप देना चाहिए। अपने घर के ऊपर शक्ति ध्वज लगाना चाहिए, जिससे समस्त देवी-देवताओं का घर को आशीर्वाद मिलता रहे। जिस घर पर शक्ति ध्वज लगा हो, उस घर पर मां की सभी सहायक शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होने लगता है। जीवन में कोई भी रिश्ता ऐसा नहीं है, जो मां की तरह बलिदानी हो। मां से बड़ी शक्ति धरती पर कोई नहीं है, इसलिए हमें मां की आराधना करनी चाहिए। बलबीर सिंह कुंजल ने मंच का संचालन किया। मौके पर राजबीर, सत्यप्रकाश, राजेश बुबका, दीपचंद, बलवंत, बलबीर, सुभाष मौजूद रहे।