{"_id":"51ca9092590095599b8cbe6d072e61af","slug":"most-wanted-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित विक्रम की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में वांछित विक्रम की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में भगोड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव रत्तूवाला गांव के नजदीक मिला है। मृतक के परिजनों ने उसके एक साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार सुबह गांव रत्तुवाला के किसान करण सिंह के खेत के पास गोलियों से छलनी एक युवक की लाश नजर आई। किसान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। युवक का शव सड़क से सटे गोहर में पड़ा था। युवक के माथे और कनपटी पर गोली के निशान थे। कुछ देर में मौके पर जगाधरी के डीएसपी राजेंद्र सिंह, डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर सोनू मलिक, साइबर सैल के प्रभारी एसआई सचिन, बिलासपुर एसएचओ रणधीर, छछरौली एसएचओ अरविंद कुमार व सीन आफ क्राइम की टीम पहुंच गई।
जांच में युवक के सिर व कनपटी पर नजदीकी से राइफल से गोली मारे जाने की बात सामने आई। कनपटी पर मारी गई गोली तो दूसरी कनपटी के आरपार हो गई थी। सीन आफ क्राइम टीम के डॉ. चंद्रशेखर द्वारा शव की गई जांच में एक गोली मृतक की गर्दन के पीछे फंसी हुई पाई गई। जो कि उसके सिर पर मारी गई थी। वहीं पुलिस को एक गोली का खोल शव से थोड़ी दूर पर पड़ा मिला। मृतक के कपड़ों की जांच करने पर उसकी पेंट की जेब से एक मास्टर चाबी बरामद हुई। मौके पर झड़प या किसी वाहन के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे गांव मांडखेड़ी के राजेंद्र ने मृतक की पहचान अपने पुत्र विक्रम (25) के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि विक्रम की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उन्होंने उसे चार साल पहले घर से बेदखल कर दिया था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला था कि विक्रम की अपने ही पुराने साथी नाहर ताहरपुर निवासी लाभ सिंह के साथ अनबन हो गई है। उन्होंने शक जताया कि लाभ सिंह व उसके साथियों ने रंजिशन विक्रम की हत्या की है।
विक्रम पर था हत्या का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विक्रम के विरुद्ध थाना छछरौली के शेरपुर मोड़ पर कुछ महीने पहले डमौली के संजू की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज है। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण उसे भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। पुलिस को शक है कि विक्रम को यहां लाकर गोली मारी गई होगी।
मृतक के पिता राजेंद्र सिंह के बयानों पर लाभ सिंह व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निर्मल सिंह, एसएचओ, साढौरा।