फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than 8 complaints were registered at the camp, but not even one was resolved.

Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंचीं 8 से ज्यादा शिकायतें दर्ज, समाधान एक का भी नहीं

Tue, 31 Mar 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
More than 8 complaints were registered at the camp, but not even one was resolved.
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार सुबह 10 बजे जैसे ही समाधान शिविर शुरू हुआ, लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचना शुरू हो गए। इसके बाद अलग-अलग गांवों से आए लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। करीब 8 से अधिक शिकायतें शिविर में दर्ज की गईं। कोई फाइल हाथ में लिए खड़ा था तो कोई दस्तावेज दिखाकर अधिकारियों को अपनी समस्या समझा रहा था। माहौल पूरी तरह जनसुनवाई जैसा दिखाई दिया, जहां हर व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

शिविर में ज्यादातर शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने, किसान आईडी में सुधार, और आयुष्मान कार्ड बनवाने से जुड़ी थीं। गांव काठगढ़ व्यासपुर के संमा सिंह ने बताया कि पंचायती नाले से लगातार कटाव हो रहा है, जिससे उनके घर को खतरा बना हुआ है। वहीं खानपुर सरस्वती नगर के रूप सिंह ने बताया कि गंदा पानी गेहूं की फसल में घुस रहा है, जिससे नुकसान हो रहा है। जगाधरी क्षेत्र से आई पूनम और जवाहर नगर की प्रीति भी पीपीपी में आय ज्यादा दिखने की समस्या लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन

---------
इसलिए लगाए जा रहे समाधान शिविर
बता दें समाधान शिविर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उनके घर द्वार पर ही समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। ऐसे में हर सोमवार व वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में कमरा 203 में यह शिविर लगाया जाता है। जिसका समय भी प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश, जल्द समाधान का भरोसा
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने शिकायतें सुनते ही संबंधित विभागों को मौके पर निर्देश दिए। उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अनूप कुमार अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय करते नजर आए और हर शिकायत को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में देरी नहीं होनी चाहिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed