{"_id":"67aa657d71298d03f206a569","slug":"more-than-20-contenders-for-the-post-of-mayor-in-congress-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132884-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस में मेयर पद के लिए 20 से अधिक दावेदारों ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस में मेयर पद के लिए 20 से अधिक दावेदारों ने ठोकी ताल
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस भी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के मेयर पद के लिए 20 से अधिक दावेदारों ने दावा ठोका है। वहीं पार्षद पद के लिए 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी नामों पर मंथन किया जा रहा है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरुण चौधरी ने भी यमुनानगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया है। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन अभी तक किसी भी प्रमुख दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सभी दल एक दूसरे के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, दिल्ली के चुनाव के बाद कांग्रेस ने हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है।
यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की बात करें तो यहां पर मेयर पद के लिए 20 से अधिक दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी के कार्यालय पर उपलब्ध करा दिया है। वहीं पार्षद का चुनाव लड़ने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इन सभी नामों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेज दी है। जहां पर एक-एक नाम पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा और वरुण चौधरी ने लिया फीडबैक :
रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अंबाला से सांसद वरुण चौधरी यमुनानगर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा भी की थी। उन्होंने मेयर पद को लेकर प्रमुख दावेदारों का फीडबैक भी लिया है।
वर्जन
कांग्रेस मेयर और पार्षदों के पद के लिए दावेदारों के आवेदन मांगे गए थे। मेयर के लिए 20 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है, जबकि पार्षद के लिए 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही नामों की घोषणा की जाएगी।
-राजकुमार त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस।