फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than 150 artists will showcase their talent at the All India Vishwas Music Festival

Yamuna Nagar News: अखिल भारतीय विश्वास संगीत महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे 150 से अधिक कलाकार

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
More than 150 artists will showcase their talent at the All India Vishwas Music Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा, हरियाणा कला परिषद एवं विश्वास संगीत समिति के संयुक्त तत्वाधान में विश्वास संगीत महोत्सव-2023 का आयोजन दो से पांच मार्च तक जगाधरी के रामलीला भवन में होगा। समिति के आयोजक सचिव विमल कश्यप एवं जितेंद्र राय भोगल ने बताया की इस आयोजन में भारत के 150 से भी अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति से मंच सजाएंगे।
कार्यक्रम का आरंभ दो मार्च को हवन से किया जाएगा। इसके बाद पिछले वर्ष के गायन प्रतियोगिता के विजेता ऋषभ चतुर्वेदी अपना खयाल गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आरंभ किया जाएगा। समिति के सदस्य सौरभ गुप्ता व डॉ. अमूल्य अग्रवाल ने बताया की पहले दिन की आखिरी प्रस्तुति में एकल नाटक की प्रस्तुत होगी। तीनमार्च को सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आरंभ होगा। पं. हरविंद्र शर्मा का सितार वादन होगा। इनके साथ तबला पर जयदेव संगत करेंगे। दोनों दिन का पुरस्कार वितरण समारोह प्रतियोगिता के अंत में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सदस्य डॉ. अंबिका कश्यप तथा वित्त सचिव इंदु अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष समिति ने महोत्सव के तीसरे दिन चार मार्च को एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया है। तीसरे की अंतिम प्रस्तुति के रूप में पंडित राजेंद्र प्रसन्न, ऋषभ प्रसन्न तथा अभिषेक मिश्रा सहित अपना बांसुरी वादन की प्रस्तुति देंगे। पांच मार्च को महाप्रतियोगिता का आरंभ मनोज सोलंकी के पखावज वादन से किया जाएगा। संगीत समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री कंवरपाल व अश्विनी सिंगला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed