{"_id":"679e70426ca9af37ef092ed7","slug":"monika-got-first-place-in-the-drawing-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132436-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ड्राइंग प्रतियोगिता में मोनिका का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ड्राइंग प्रतियोगिता में मोनिका का पहला स्थान
Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में ड्राइंग प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला, इशिका ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. विजय पाल यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता पर ड्राइंग बनाकर लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने विजेता छात्राओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एसआई अमित कांबोज ने छात्राओं को एक हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए और स्कूल को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सहयोग देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने का आह्वान किया। एसआई अमित कहा कि कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बाजार से सामान खरीदने के लिए कपड़े का थैला अवश्य साथ ले कर जाए और घर का कचरा सूखा और गीला अलग अलग करके नगर निगम की गाड़ियों को दे। कहीं भी कचरा या गंदगी दिखाई दे तो इसकी शिकायत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524, स्वच्छ एप, स्वच्छ हरियाणा एप पर शिकायत करें। इस मौके पर आईईसी एक्सपर्ट पूजा, वनिता, तवनित कौर आदि मौजूद रहे।