{"_id":"65bc00a30efec077e0096d98","slug":"molestation-of-sixth-class-student-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113266-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छठी कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छठी कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्यूशन से लौट रही छठी कक्षा की छात्रा को दुकानदार ने खाने की चीज देने के बहाने दुकान में बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर आकर अपनी मां को आपबीती बताई। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। उसकी लड़की एक जगह ट्यूशन पढ़ने जाती है। वहीं, नजदीक में एक दुकान पर है। जिससे बच्चे खाने-पीने का सामान लेने जाते है। उसकी लड़की भी कई बार उस दुकान पर सामान लेने के लिए जाती थी। बुधवार शाम करीब छह बजे जब उसकी बेटी ट्यूशन से वापस आ रही थी तो दुकानदार कुलवंत ने उसकी बेटी को खाने की चीज देने के बहाने दुकान में बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी दुकानदार ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब दुकान में एक आंटी आई तो दुकानदार ने उसकी बेटी को छोड़ दिया। घर आकर उसकी बेटी ने यह बात उसे बताई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दुकानदार कुलवंत पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।