{"_id":"65da5017e10f9c47b00d5c37","slug":"modern-railway-station-will-be-monitored-from-the-third-eye-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-114613-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मॉर्डन रेलवे स्टेशन की तीसरी आंख से होगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मॉर्डन रेलवे स्टेशन की तीसरी आंख से होगी निगहबानी
Sun, 25 Feb 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी मॉर्डन बनाया जा रहा है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक स्टेशन की सुरक्षा भी हाईटेक होगी। निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर परिसर में करीब 60 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।
आरपीएफ थाने के एक कमरे में आधुनिक सुविधा और हाई स्पीड इंटरनेट से युक्त कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में 52-52 इंच की दो एलईडी लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे बाद राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी कंट्रोल रूम से ही पूरे स्टेशन की निगरानी कर सकेंगे।
कोरोना संक्रमण से पहले रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए अगस्त 2019 में सर्वे किया गया था। अक्टूबर में काम भी शुरू कर दिया गया। लॉकडाउन के कारण काम रोक दिया गया। दोबारा 2022 मेंसर्वे किया गया था। इसके लिए रेलटेल कंपनी को टेंडर दिया गया है। उस दौरान स्टेशन पर कुल 40 कैमरे लगाए जाने थे।
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद से यह योजना लटकती रही। स्टेशन के विस्तार व नवीनीकरण के साथ योजना का दायरा भी बढ़ गया है। अब रेलवे स्टेशन पर अब 40 की जगह 60 कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके लिए मंडल और रेलवे सुरक्षा बल के आला अधिकारियों की ओर से अनुमति दे दी गई है।
यहां लगाए जाएंगे कैमरे
रेलवे की ओर से परिसर में कैमरे लगाने के लिए रेलटेल (रेलवे टेलीकॉम) से अनुबंध किया है। स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए जाने हैं। इस दौरान चार कैमरे रिवाल्विंग (घूमने वाले) लगाए जाएंगे। स्टेशन के तीन प्लटेफार्म हैं। एक नंबर प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा 22 कैमरे लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर 22 से 24 कैमरे लगाने की योजना है। इसके अलावा 10 कैमरे दोनों फुट ओवर ब्रिज पर लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वर, मॉनिटर, बैटरियां, एलईडी इत्यादि आ चुकी हैं। यहां पर 52-52 इंच की दो एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। कैमरों की संख्या ज्यादा होने से इसकी संख्या तीन हो सकती है।
रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाए जाने हैं। पहले 40 कैमरे लगने थे, परंतु अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। सीसीटीवी लगने से स्टेशन पर निगरानी रखने में आसानी होगी। इससे लोगों को बेहतर सुरक्षा व सुविधा मिलेगी। - नीतिश शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, अंबाला।