फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile snatched from woman, gold chain snatched from youth

Yamuna Nagar News: महिला से मोबाइल, युवक से छीनी सोने की चेन

Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from woman, gold chain snatched from youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में आए दिन झपटमार राह चलती महिलाओं, युवकों व युवतियों से झपटमारी कर मोबाइल, सोने की चेन, पर्स व अन्य सामान छीन कर भाग रहे है।
इसी कड़ी में झपटमारों ने रेलवे रोड पर महिला से मोबाइल फोन और जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी में युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। ताजकपुर निवासी सोनिया ने बताया कि सुबह दस बजे वह घर से खरीदारी करने बाजार आई थी।
खरीदारी करके करीब पौने दो बजे वह वापस घर जा रही थी। जब वह रेलवे रोड पर पैदल संत निरंकारी भवन के सामने पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के बाद दोनों बदमाश रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अशोक विहार कॉलोनी निवासी आकाश कुमार ने बताया कि रात को वह खाना खाने के बाद कॉलोनी में टहल रहा था। जब वह कॉलोनी के मोड पर पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने के बाद दोनों युवक बाइक की गति तेज कर फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed