फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile phone snatched from a woman returning home with her husband

दवाई लेकर पति के साथ घर लौट रही महिला से छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone snatched from a woman returning home with her husband
यमुनानगर। कैंप की जैन कॉलोनी में पति के साथ दवाई लेकर घर लौट रही महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। मोबाइल छीनकर आरोपी भाग निकले। दंपती के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइकों पर आरोपियों का पीछा किया। रादौर रोड के कैंप क्रॉसिंग पर लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई की, लेकिन कुछ देर के बाद दोनों आरोपी बाइक वहीं छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैन कॉलोनी निवासी राम दुलारी ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कैंप बाजार में डॉ. श्रीनिवास से पत्थरी का इलाज चल रहा है। हर रोज सुबह व शाम को वह डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए जाती है। मंगलवार को भी वह अपने पति राम प्रवेश के साथ दवाई लेने डॉक्टर के पास गई थी। दवाई लेने बाद वे दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे। अपनी कॉलोनी में जब वे बिजली के ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंचे तो उसी समय उसके मोबाइल पर उनके मकान मालिक का फोन आ गया। वह फोन सुनने लगी, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उनके नजदीक आकर आरोपियों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ लोगों ने बाइकों पर आरोपियों का पीछा किया। पीछा कर लोगों ने दोनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पुराना हमीदा निवासी साहिल व आशीष बताया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़ लोगों के चंगुल से छूटकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की बाइक को बरामद कर उनकी तलाश की। जांच अधिकारी एएसआई परविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed