{"_id":"6ae642b557b1d0c8b30d36f5","slug":"mla-renu-bala-went-for-a-run-with-the-youth-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165476-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विधायक रेनू बाला ने युवाओं के साथ लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विधायक रेनू बाला ने युवाओं के साथ लगाई दौड़
Sun, 01 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद साढौरा विधायक व अन्य। प्रवक्ता
- फोटो : Bar Assosiation
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को सरस्वतीनगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रेनू बाला ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वयं दौड़ में भाग लेकर युवाओं और क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी ने भी दौड़ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद ठसका, नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष नवीन भसीन, व्यासपुर मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपिन सिंगला, व्यासपुर मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, साढौरा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे।