फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mission Buniyaad's new session batch of 9th class begins

Yamuna Nagar News: मिशन बुनियाद की नौवीं कक्षा के नए सत्र के बैच का शुभारंभ

Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad's new session batch of 9th class begins
जगाधरी। हरियाणा शिक्षा विभाग प्रतिभा खोज योजना के तहत संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत 9वीं के चौथे बैच की नए सत्र 2025-27 की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 103 केंद्र बनाए गए हैं। जिले के सभी केंद्रों का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जिसके लिए जिला पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सहित केंद्र प्रमुख पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुनीता खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी ने रिबन काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह कक्षाएं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करेगी और आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा सुपर-100 के चयनित मिशन बुनियाद के पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने नए विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के बारे बताया।
विज्ञापन

इस दौरान विकल्प फाउंडेशन संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओलंपियाड योजना के बारे बताया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा की संयुक्त निदेशक हरप्रीत कौर ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़ीं। उन्होंने मिशन बुनियाद की उपयोगिता, इससे मिलने वाले अवसरों और आत्म-अध्ययन के बारे बताया। प्राचार्य रामकृष्ण ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा और दिशा लेकर आया है। इस दौरान कृष्ण कुमार, आशा रानी बुनियाद सेंटर को-ऑर्डिनेटर, प्रांजलि बुनियाद को-ऑर्डिनेटर ने पौधा लगाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed