{"_id":"61b3afa7c92061447201bcb7","slug":"missing-teacher-s-body-found-in-western-yamuna-canal-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9236119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर से मिला लापता अध्यापक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर से मिला लापता अध्यापक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हुए गांव छौली निवासी अध्यापक रजनीश का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया गया। लेनदेन से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अध्यापक रजनीश कमेटियां डालने का काम भी करता था। उसने लोगों की लाखों रुपये की कमेटियां डलवाई थंी। काफी लोग उसके माध्यम से कमेटियों में पैसे लगाते थे। बताया जा रहा है कि कमेटियों को लेकर कुछ लोग कई दिन से अध्यापक रजनीश से अपने पैसे मांग रहे थे, लेकिन उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी से परेशान होकर उसने नहर में छलांग लगाई आत्महत्या की। उसकी बाइक दादूपुर-नलवी नहर के पास बरामद की गई थी।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के छौली निवासी विपिन ने थाना बिलासपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भाई रजनीश बसातियांवाला के सरकारी स्कूल में अध्यापक था। वह दो दिसंबर को सुबह आट बजे बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है और कई जगह उसका पता किया। बिलासपुर पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बाद में उसकी बाइक दादूपुर नलवी नहर के पास मिली थी। तब से उसकी तलाश पश्चिमी यमुना नहर में की जा रही थी। थाना प्रभारी बलवीर सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी के खिलाफ कोई शिकायत दी है। मामले में इत्तेफाकिया मौत होने की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।