{"_id":"6685fa284a68cca14f05eeca","slug":"miscreants-looted-mobile-and-cash-from-young-man-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121407-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, नकदी
Thu, 04 Jul 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के करेहड़ा खुर्द गांव के पास तीन बदमाशों ने ससौली निवासी इमरान के साथ मारपीट कर उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
ससौली निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो जुलाई को करेहड़ा खुर्द गांव की तरफ किसी काम से गया था। जहां पर तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार का डर दिखाकर उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।