फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   misbehaving witth a woman

महिला से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
misbehaving witth a woman
बुडिया थाना क्षेत्र के एक महिला को बच्चा होने की दवाई देने के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान व्यक्ति ने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुड़िया थाना क्षेत्र की 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जिस कारण वह परेशान रहने लगी। महिला ने बताया कि उनकी गांव में ही करियाने की दुकान है। दुकान पर कुर्बान का आना जाना था। जिस कारण उसकी कुर्बान के साथ जान पहचान थी। महिला ने बताया कि एक दिन कुर्बान उनकी दुकान पर आया। कुर्बान ने उसे कहा कि वह बच्चा होने की दवाई लेकर आया है। दवाई खाने के बाद उसे बच्चा हो जाएगा। महिला ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी व्यक्ति ने उसे दवाई दी मगर उसे खाने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ। जब उसने आरोपी व्यक्ति से इस बारे बताया तो आरोपी उसे कहने लगा कि उसके पति को दवाई खानी पड़ेगी। जिस पर आरोपी कुर्बान ने फिर से उसके पति के लिए दवाई दी। जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। महिला ने बताया कि रात को दवाई खाने के बाद उसका पति बेसुध होकर सो गया। जिसके बाद आरोपी कुर्बान उनके घर आया और आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ दिन बाद आरोपी उसे उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ गलत काम करता रहा। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दी। 23 दिसंबर को आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे एक बार मिल ले। जिसके बाद वह उसकी सारी फोटो डिलीट कर देगा। मजबूरी में वह आरोपी से मिली। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। मगर आरोपी ने उसकी फोटो डिलीट नहीं की। जिससे परेशान होकर उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति कुर्बान के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी एसआई मेवा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed