फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   misbehave

निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गईं महिला सरपंच से अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
misbehave
बुड़िया क्षेत्र के एक गांव में पंचायती काम का निरीक्षण कर रही महिला सरपंच के साथ गांव के ही दो लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की और पंचायती कार्य में बाधा पहुंचाई। यहीं नहीं, आरोपियों ने महिला सरपंच को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। महिला सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो लोगों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार करने, पंचायती कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में पंचायत द्वारा अनके विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसमें गलियों व नालियों का निर्माण, ट्यूबवेल व अन्य कार्य है। कुछ दिन पहले वह ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों के साथ गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गई थी। जब वह जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप के नजदीक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रही थी तो मौके पर गांव के ही आलिमगीर और गवरलाल पहुंचे। आरोपियों ने आते ही पंचायत के कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। सरपंच की शिकायत पर आरोपी आलिमगीर व गवरलाल के खिलाफ पंचायती कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने, जाति सूचक शब्द बोलने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी देशराज का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed