{"_id":"0110db8e772fcae9f98a8c09bdc42364","slug":"minor-tinkering-saying-caste-word","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द भी कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द भी कहे
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की ने अपनी ही कॉलोनी के एक युवक पर छेड़छाड़ करने व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी मुंडों कॉलोनी निवासी 17 वर्षीया लड़की ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह देर शाम कॉलोनी में किसी काम से जा रही थी।
रास्ते में कॉलोनी के ही युवक अनिल कुमार ने उसे अकेला पाकर अपनी तरफ खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया, तो उसने उसे जातिसूचक शब्द कहने शुरू कर दिए। इसके उपरांत वह मौके से फरार हो गया।
घर पहुंच कर उसे पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।