फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor raped and sister kidnapped

Yamuna Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म और बहन को किया अगवा

Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Minor raped and sister kidnapped
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी जानकार के घर आई दो बहनों में से एक के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और युवक का दोस्त उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा किया और अपने साथ दिल्ली ले गया। दोनों बहनें नाबालिग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री में उसका पति, 13 व 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां व एक बेटा रहता है। उनके घर पर शादीपुर निवासी एक महिला का आना जाना था। पहले वह महिला उसी फैक्ट्री में ही काम करती थी। वह 24 जुलाई को फैक्ट्री में उससे मिलने आई थी।
विज्ञापन

तब उसकी दोनों नाबालिग बेटियां उस महिला के साथ उनके घर रहने के लिए चली गई। दो अगस्त को उसकी 13 वर्षीय बेटी ने उसे आकर बताया कि महिला का भाई साजन व उसका दोस्त नईम बाडी माजरा में काम करते हैं। दो-तीन दिन पहले साजन अपने दोस्त नईम के साथ शादीपुर में अपनी बहन के घर आया था। वहां पर आरोपी साजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी नईम उसकी बहन को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी साजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केवल सिंह, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed