{"_id":"692b91009a6c31d5b703f5a6","slug":"minor-girl-kidnapped-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147506-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा
Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। कस्बे के एक व्यक्ति ने क्षेत्र के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। थान साढौरा पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनके गांव का ही युवक राहुल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। संवाद