फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minister arrives in Gadhauli village carrying a kalash on his head

Yamuna Nagar News: सिर पर कलश लेकर गांव गधौली पहुंचे मंत्री

Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Minister arrives in Gadhauli village carrying a kalash on his head
सिर पर कलश रख कर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार पंवार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के गोवर्धनपुर स्थित जन्म स्थान से शुरू हुई कलश वंदन यात्रा संत गुरु रविदास प्रबंधक सभा गधौली पहुंची। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार पंवार ने पवित्र कलश वंदन यात्रा गुरु रविदास मंदिर गधौली में पहुंचाई। गांववासियों ने यात्रा पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज गधौली के मंदिर में लंगर हॉल बनवाने के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्राम वासियों ने बताया कि लंगर हाल बनाने की मांग काफी समय से बनी हुई थी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने घोषणा कर पूरा किया है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि इसी प्रकार उनकी वाणी मन चंगा तो कटौती में गंगा का भाव है कि यदि हमारा मन व आत्मा साफ है और मन में भाईचारे की भावना है तो हमारे सारे तीर्थ यही पर ही है। उन्होंने बताया कि सरकार व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले से पवित्र कलश वंदन यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने मानव जाति को प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य पूरे देश में भ्रमण कर गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, प्रदेश सचिव मदन चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

सिर पर कलश रख कर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार पंवार। प्रवक्ता

सिर पर कलश रख कर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार पंवार। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed