फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mining was going on even after license suspension

Yamuna Nagar News: लाइसेंस निलंबन के बाद भी हो रहा था खनन

Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mining was going on even after license suspension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद भी स्क्रीनिंग प्लांट पर खनन का काम चल रहा था। यमुनानगर खान एवं भूविज्ञान हरियाणा व प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। मौके पर खनन से लदे चार वाहन और दो मशीन भी मिली थी। टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। खनन अधिकारी ने निदेशालय को पत्र लिखकर स्क्रीनिंग प्लांट का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
यमुनानगर के खनन जोन में व्यासपुर तहसील के धनौरा गांव में स्क्रीनिंग प्लांट चल रहा है। प्लांट संचालक के पास 11 मार्च 2022 से 11 मार्च 2027 तक का लाइसेंस है। स्क्रीनिंग प्लांट का समय-समय पर निरीक्षण किया गया तो प्लांट पर अवैध रूप से खनन होता मिला। मार्च 2024 में खनन अधिकारी ने फील्ड स्टाफ के साथ स्क्रीनिंग प्लांट की साइट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उस समय स्क्रीनिंग प्लांट का अवैध रूप से संचालन होना पाया गया। 990 मीट्रिक टन खनन अधिक मिला था। साथ ही दो अवैध गड्ढे भी मिले थे। प्लांट के पास ही 810 मीट्रिक टन खनन पाया गया था। इसके बाद लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। 15 फरवरी को एक बार फिर खनन विभाग यमुनानगर और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो यमुनानगर की टीम ने चौकी रणजीतपुर पुलिस टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस धारक द्वारा अवैध रूप से प्लांट संचालन किया जा रहा था। मौके पर चार वाहन और दो लोडिंग मशीन जब्त की गई थी। वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया। लगातार अवैध खनन में संलिप्त होने के कारण लाइसेंस धारकाें का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला खान एवं भूविज्ञान अधिकारी विनय शर्मा ने निदेशक, खान एवं भूविज्ञान हरियाणा को पत्र लिखकर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed