फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mining: Caught stone crusher operator, case registered

खनन : पकड़ा स्टोन क्रशर संचालक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mining: Caught stone crusher operator, case registered
फर्जी ई-रवाना जारी कर खनन सामग्री सप्लाई का खेल जारी है। 17 मई को जिस वाहन को फर्जी ई-रवाना से खनन सामग्री सप्लाई करते खनन विभाग ने पकड़ा था, फिर से उसी वाहन को फर्जी ई-रवाना पर खनन सामग्री सप्लाई करते पकड़ा है। पुलिस ने जिस स्टोन क्रशर द्वारा यह फर्जी ई रवाना जारी किया, उस पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहायक खनन अभियंता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई को खनन सामग्री से भरा एक ट्रक बेलगढ़ के पास पकड़ा गया था। उसमें रेत लगा हुआ था। चालक ने मैसर्ज पारस स्क्रीनिंग प्लांट द्वारा जारी ई-रवाना दिखाया। यह ई-रवाना 17 मई को सुबह सात बजकर 37 मिनट पर जारी होना दिखाया गया। जबकि सात बजकर 30 मिनट पर गाड़ी टीम के कब्जे में थी। इस तरह से यह फर्जी ई-रवाना जारी किया गया। इस शिकायत पर पारस स्क्रीनिंग प्लांट संचालक पर केस दर्ज किया गया था। उस स्टोन क्रेशर के भागीदार सुल्तान सिंह ने एनजीटी व राज्य नियम 2012 के तहत चार लाख 30 हजार रुपये जुर्माना भर दिया था। जिसके बाद 23 मई को उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को खनन विभाग की टीम ने उस वाहन का दोबारा खनन सामग्री से भरा हुआ पकड़ा। जब उसकी जांच की तो उसके पास फिर से फर्जी ई रवाना था। यह ई-रवाना रबुतल स्टोन क्रशर, बेलगढ़ द्वारा वाहन 29 मई को जारी किसी दूसरे वाहन के नाम पर जारी किया हुआ था। आरोप है कि खनन माफिया ने फर्जी ई-रवाना जारी कर अवैध रूप से खनन सामग्री सप्लाई की है। पुलिस ने मामले में रबुतल स्टोन क्रशर, बेलगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed