{"_id":"6775a73466e6f5de800817d3","slug":"millions-cheated-in-the-name-of-sending-money-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-130834-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे लाखों
Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खंडवा गांव निवासी दंपती ने मोहाली निवासी कमलजीत पर वर्क व स्पाउस वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख 67 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इसके लिए आरोपी ने उनका फर्जी इंटरव्यू कराया। ठगी का पता चलने पर जब दंपती ने रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कमलजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खंडवा गांव निवासी जगबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी नीरज रानी विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने फेसबुक पर मोहाली के सेक्टर 61 स्थित एक कंपनी का विज्ञापन देखा। जिसमें कंपनी की ओर से लाेगों को वर्क वीजा पर विदेश भेजने के बारे में लिखा हुआ था। उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन कर कंपनी के संचालक कमलजीत से बात की। इसके बाद अगस्त 2020 में आरोपी कमलजीत यमुनानगर के माॅडल टाउन आया। यहां उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे व उसकी पत्नी को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया और इसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया।
आरोपी ने उसी समय एक लाख रुपये और उनके दस्तावेज ले लिए। आरोपी ने उनका ऑनलाइन कनाडा से इंटरव्यू भी कराया। इस दौरान आरोपी ने अलग अलग कर उनसे चार लाख 67400 रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। न ही उनका वीजा लगवाया और न ही उन्हें विदेश भेजा। अपने स्तर पर जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी इंटरव्यू कराया। आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया।