फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Millet rigging in Haibatpur, depot holder accused

Yamuna Nagar News: हैबतपुर में बाजरे में धांधली, डिपो धारक पर आरोप

Sat, 01 Feb 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Millet rigging in Haibatpur, depot holder accused
यमुनानगर। हैबतपुर गांव में राशन देने वाले डिपो धारक विकसित कुमार पर लोगों ने सरकार से मिलने वाले राशन में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि डिपो धारक ने पीओएस मशीन में लोगों के फिंगर भी स्कैन करवाए पर बाजरा नहीं दिया।
विज्ञापन

आरोपों की शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह जांच करने के लिए गांव में पहुंचे। जितने लोगों के बयान दर्ज किए गए सभी ने डिपो धारक पर धांधली करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

वहीं जो लोग बयान दर्ज कराने से रह गए हैं वह शनिवार या सोमवार को कार्यालय में पेश होंगे। हैबतपुर गांव के राजीव, मन्नु, सुरिंद्र कुमार, मामचंद, कविता रानी, नेत्रपाल, विक्रम सिंह, टीना, पूजा रानी व कांता ने आरोप लगाया कि उनके गांव में मलिकपुर गांव निवासी डिपो धारक विकसित ने जनवरी माह में लोगों को गेहूं, सरसों का तेल व चीनी तो दिया गया लेकिन बाजरा किसी को नहीं मिला। जबकि डिपो धारक ने बाजरा देने के लिए उनके फिंगर प्रिंट मशीन में स्कैन करवाए थे। जब उन्होंने बाजरा देने को कहा तो डिपो धारक ने सभी को 18 से 20 रुपये किलोग्राम के हिसाब से रुपये देने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डिपो धारक राशन देने के दौरान जबरदस्ती सर्फ का पैकेट देकर उनसे 100 रुपये लेता है। जबकि राशन की कुल कीमत 55 रुपये है और सर्फ देने का कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा डिपो पर नहीं आया था :  डिपो धारक विकसित कुमार का कहना है कि यह सब राजनीतिक द्वेष के चलते किया जा रहा है। सभी लोगों को राशन दिया जा रहा है। उनके पास बाजरा नहीं आया था इसलिए लोगों को नहीं दिया गया। कुछ लोग हैं जो उन्हें फंसाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
डिपो पर पहुंचा हुआ था बाजारा : सुखचैन सिंह
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह का कहना है कि अभी तक 11 लोगों के बयान हुए हैं। सभी ने डिपो होल्डर विकसित कुमार पर बाजरा नहीं देने का आरोप लगाया है।

साथ ही डिपो होल्डर पर सामान के साथ सर्फ देने का भी आरोप है। अभी कुछ लोगों के बयान होने बाकी हैं। डिपो पर काफी पहले ही बाजरा पहुंचा दिया गया था। डिपो पर बाजरे की करीब 54 बोरी मिली हैं। बाजरा ऑनलाइन दिया हुआ दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed