{"_id":"649c9b4b47b724650c09538c","slug":"middle-aged-man-killed-due-to-collision-of-activa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-1496-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक्टिवा की टक्कर लगने से अधेड़ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक्टिवा की टक्कर लगने से अधेड़ की गई जान
Thu, 29 Jun 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी रोड पर भाई कन्हैया साहिब चौक के नजदीक सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के पास एक्टिवा की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपनगर कॉलोनी निवासी बुद्धु राम (51) के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे अनिल कुमार की शिकायत पर आरोपी स्कूटी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
रूपनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसके पिता बुद्धू राम मेहनत मजदूरी करते थे। वे मंगलवार शाम को साइकिल पर अपने निजी काम से आईटीआई चौक पर गए थे। वे काम खत्म कर साइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह जगाधरी रोड पर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक्टिवा सवार आया और उसके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से उसके पिता साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।