फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Middle-aged man dies after swallowing poison

Yamuna Nagar News: जहर निगलने से अधेड़ की मौत

Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after swallowing poison
साढौरा। गांव हैबतपुर के 40 वर्षीय चरणजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा की शिकायत पर मृतक के भाई सुखविंदर सिंह, माता सत्या व पिता जसमेर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उसकी शादी चरणजीत से वर्ष 2004 में हुई थी। शादी के चार-पांच वर्ष बाद पति व जेठ सुखविंद्र सिंह के बीच नौ एकड़ जमीन को लेकर विवाद रहने लगा। जेठ पुलिस विभाग में है और इस समय सीएम फ्लाइंग में है। आरोप है कि जेठ ने सास सत्या व ससुर जसमेर को अपनी ओर मिला लिया। वह उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बारे में उसने महिला थाना में भी करीब छह माह पहले शिकायत दी थी। बाद में समझौता हो गया था। आरोप है कि अब सुखविंद्र रादौर में रह रहा है। वह अपने साथ माता पिता को भी लेकर चला गया। जमीन में से उन्हें कोई हिस्सा नहीं दिया और बेदखल कर दिया। जब भी इस बारे में उनसे बात की जाती तो वह पुलिस में होने का रौब दिखाता। उसने रादौर थाना में उनके चालान भी कराए।
विज्ञापन

आरोपी जेठ उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। चरणजीत 29 अप्रैल को रादौर में अपने माता पिता से मिलने के लिए गया था। वहां पर उसे प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से आहत होकर वापस लौटते समय उसने जहर निगल लिया। जब गांव में पहुंचा तो उसे अचानक से उल्टियां लगी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां उसका इलाज चलता रहा। इलाज के दौरान उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पूजा, बेटे वरुण सहित अन्य रिश्तेदारों ने आरोपी सुखविंदर को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया। उसकी गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा किया। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पूजा की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed