{"_id":"6a121b49f0c7d3a5ac0cb462","slug":"message-of-ideological-strength-given-to-workers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156566-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक मजबूती का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक मजबूती का संदेश
Sun, 24 May 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 का शुभारंभ शनिवार को डीपीएस विद्यालय भंभौली में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया। इस दाैरान उन्होंने सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य अंत्योदय है, जिसके तहत अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती का संदेश और सरकार की योजनाओं को गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि शिविर में जिले के 150 वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले सत्र की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने की जबकि मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विदेशी घुसपैठ में कमी आई है और देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विश्व स्तर पर बढ़ी है और ऑपरेशन सिंदूर से भारत की साख और मजबूत हुई है। संगठन समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विचारधारा, अनुशासन और कार्यपद्धति से जोड़ता है, जिससे नेतृत्व क्षमता और समर्पण की भावना विकसित होती है।
मदन चौहान ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला दल है। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि संघ ने हमेशा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखा है। शिविर के विभिन्न सत्रों में परिवार विकास, बूथ प्रबंधन, मन की बात, वैचारिक अधिष्ठान और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर कई वक्ताओं ने मार्गदर्शन किया। मंच संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र राणा और प्रवीण खदरी ने किया। इस दाैरान जिला पर्यवेक्षक प्रमोद कौशिक, नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी, मदन चौहान, रमेश ठसका, सुमन बहमनी, ईश्वर पलाका, बिशनलाल सैनी, बलवंत सिंह, रामनिवास गर्ग, रोजी मलिक आनंद, रामेश्वर चौहान और कपिल मनीष गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस माैके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, कृष्ण खदरी, अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, राकेश त्यागी,दीपक शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, बलविंद्र मुजाफत, कृष्ण सिंगला,रामपाल सिंह, विनीत कौर, विरेंद्र मुंझाल, पवन गोयल, गौरव गोयल, कल्याण सिंह, प्रभा सागर, पुनीत बिंदल, हरदीप सैनी, कीमतपाल चोपड़ा, संजीव गर्ग, रुपिंद्र सिंह मल्ही, नवीन भसीन, विपुल गर्ग माैजूद रहे। संवाद