फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted opposing yoga camp at Gurudwara Sahib

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब में योग शिविर के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted opposing yoga camp at Gurudwara Sahib
डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे सिंख संगत के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा किला लोहगढ़ साहिब परिसर में आयोजित योग शिविर को लेकर विरोध गहरा गया है। मंगलवार को सिख समाज के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी गुरुद्वारों में गैरधार्मिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका कहना है कि गुरुद्वारों में इस प्रकार के आयोजन सिख धर्म की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं और इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पहले ही गुरुद्वारों में योग सहित अन्य गैर-धार्मिक गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर चुका है। इसके बावजूद गुरुद्वारा किला लोहगढ़ साहिब में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिससे सिख समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सिख संगत ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा परिसर में इस प्रकार के आयोजन न हों। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी गुरुद्वारों में गैर-धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं और विवाद की स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगत ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी पंचायत के माध्यम से विरोध दर्ज करवाया जा चुका है। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed