{"_id":"67e59f719d3db2ba47018de8","slug":"memorandum-given-against-the-arbitrariness-of-private-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135216-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ दिया ज्ञापन
Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगाने के विरोध में वीरवार को अभिभावक सेवा मंच की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीआरओ तरुण सहोता को सौंपा गया। ज्ञापन में अभिभावकों ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल मनचाहे दामों पर निजी प्रकाशकों की किताबें व स्कूलों के नाम छपी नोटबुक बेच रहें। अभिभावकों को तय दुकान से किताबें खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान मंच संजय मित्तल, विपिन गुप्ता, शैंकी गुप्ता, अनुराग सिंघल, संजीव गुप्ता, विजय सेठी, ज्योति गुप्ता, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।