{"_id":"6276dc6facf8ee3e1503121b","slug":"mehak-jain-and-harpreet-kaur-got-the-title-of-miss-dav-yamuna-nagar-news-knl107438258","type":"story","status":"publish","title_hn":"महक जैन व हरप्रीत कौर को मिला मिस डीएवी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महक जैन व हरप्रीत कौर को मिला मिस डीएवी का खिताब
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को 62वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर शिक्षामंत्री कवंरपाल गुर्जर पहुंचे। जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हेमंत वर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। उन्होंने कॉलेज में पांच लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। समारोह में यूनिवर्सिटी पोजिशन होल्डर्स, बेस्ट कल्चरल आर्टिस्ट, स्पोट्स एचीवर्स व अन्य गतिविधियों में कॉलेज का नाम रोशन करने वाली 400 से ज्यादा छात्राओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एम.कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा महक जैन व बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हरप्रीत कौर को मिस डीएवी के खिताब से नवाजा गया। खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर बीए अंतिम वर्ष की कविता को बेस्ट स्पोट्स वुमन के खिताब मिला। बेस्ट स्पोट्स अचीवर का खिताब बीए अंतिम वर्ष की अदिति व दिव्या को दिया गया।
इस दौरान बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की योगिता सैनी व बी.कॉम अंतिम वर्ष की निकिता को बेस्ट एनसीसी कैडेट, बीसीए अंतिम वर्ष की महक सैनी, बीएससी अंतिम वर्ष मैथ ऑनर्स की शिवानी व बीए अंतिम वर्ष की अंजली को बेस्ट एनएसएस वर्कर के खिताब से नवाजा गया। रितिक को अवार्ड फार एक्सीलेंस इन क्वीज तथा पल्लवी को अवार्ड आफ एक्सीलेंस इन पब्लिक स्पिकिंग से नवाजा गया। यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर बीए मॉस कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष की ईशिता शर्मा, बीए मॉस कम्यूनिकेशन सेकेंड ईयर की पूर्वी चावला, बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की विधि शर्मा, बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की रितिका देवी, बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की उपासना, बी कॉम जनरल अंतिम वर्ष की कंचन शर्मा, एमए योग अंतिम वर्ष की दीक्षा धमीजा सहित सहित 66 छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
इस दौरान संबोधन में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि महर्षि दयानंद ने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया, वह अतुलनीय है। पुरस्कार वितरण समारोह में इतने सारे विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए पता चलता है कि डीएवी महाविद्यालय न केवल सांस्कृतिक आयोजनों में बल्कि शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, मेकअप इत्यादि क्षेत्रों में भी बेहतर है। कॉलेज प्रिंसिपल डा. आभा खेतरपाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।