फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mehak among girl students and Vishal among boy students became the best players

Yamuna Nagar News: छात्राओं में महक, छात्रों में विशाल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 20 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mehak among girl students and Vishal among boy students became the best players
एसजेपीपी दामला में आयोजित प्रतियोगिता में ​ऊंची छलांग लगाती प्रतिभागी। संस्थान - फोटो : खैराबाद के हुसैनगंज में रोडवेज बस से टकराई कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही दो दिवसीय 35वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन पर कॉलेज में सम्मान समारोह करवाया गया, जिसमें विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी।
अंतिम दिन 100, 200, 1500 और 5000 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके अलावा लंबी व कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, भाला फेंक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें ईएसई के विशाल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की महक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में ईसीई का विशाल प्रथम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग का उदित द्वितीय और सिविल इंजीनियरिंग का लवकुश तृतीय रहा। लड़कों की लंबी कूद में ईसीई का विशाल कुमार प्रथम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कुशल द्वितीय और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का केशव नंदा तृतीय रहा।
विज्ञापन

इसी तरह लड़कों की 200 मीटर दौड़ में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लव ने प्रथम, ईसीई के विशाल ने द्वितीय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उदित ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स के विशाल प्रथम, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अभय ने द्वितीय और इलेक्ट्रॉनिक्स के नितिन ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों की लंबी कूद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पूजा ने प्रथम, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की महक ने द्वितीय और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की नीलम ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की महक प्रथम, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पूजा द्वितीय और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिवानी ने तृतीय स्थान पाया।
इसके साथ ही कॉलेज के स्टाफ की दौड़ व शॉटपुट की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें प्राध्यापकों के साथ नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह ऐसी प्राकृतिक क्रिया है, जिसे हम नियमित रूप से अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कभी नशा न करने और खेलों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

एसजेपीपी दामला में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची छलांग लगाती प्रतिभागी। संस्थान

एसजेपीपी दामला में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची छलांग लगाती प्रतिभागी। संस्थान- फोटो : खैराबाद के हुसैनगंज में रोडवेज बस से टकराई कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed