फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mega block,train, repair, public

सहारनपुर- अंबाला मार्ग पर आठ घंटे का मेगा ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
mega block,train, repair, public
बस टिकट के लिए लाइन में लगे यात्री। - फोटो : Yamuna Nagar
दर्जनों ट्रेनें लंबे समय से निरस्त होने के साथ ही रविवार को अंबाला रेलमार्ग सुधार के लिए आठ घंटें का मेगा ब्लॉक रहा। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घंटों तक यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। लेकिन इसके बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए लोगों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। इस कारण रोडवेज निगम की भी बल्ले बल्ले रही। रोडवेज विभाग की आय आज बढ़ी है।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रेलमार्ग पर आठ घंटे का मेगा ब्लॉक होने की वजह से दर्जनों ट्रेन प्रभावित हुई। लगभग आधा दर्जन ट्रेनें रद रही, कई ट्रेनों के रूट बदले तो कोई आंशिक रूप से रद कर दी गई। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि रेलवे अंबाला डिवीजन ने पूर्व में इसकी सूचना दे दी थीं। लेकिन, फिर भी सुबह को यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। हालांकि 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। एक भी यात्री स्टेशन पर दिखाई नहीं दिया। लोगों ने अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए कैब या फिर प्राइवेट टैक्सी या फिर रोडवेज बसों का सहारा लिया। रेलवे के मेगा ब्लॉक के कारण रोडवेज की आय रविवार को दुगुनी रही। हालांकि ब्लॉक के बाद अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनें सरपट दौड़ने लगी। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि कई स्टेशनों पर रेल लाइनों का मेंटीनेंस कार्य कराए जाने के कारण मेगा ब्लॉक रहा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही कैंसिल
-64502 अंबाला सहारनपुर पैसेंजर अंबाला छावनी से रद रही।
-12053 अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल रही।
- 12054 हरिद्वार अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल रही।
-12053 जनशताब्दी एक्सप्रेस अंबाला हरिद्वार के बीच कैंसिल रही।
-12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार अंबाला के बीच कैंसिल रही।
ये ट्रेनें रही बीच मार्ग में रद
- 54541 मेरठ अंबाला पैसेंजर सहारनपुर में रद।
- 54540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर सहारनपुर अंबाला के बीच रद रही।
- 54303 कालका दिल्ली पैसेंजर अंबाला दिल्ली के बीच रद रही।
- 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में रद रही।
- 54539 निजामुद्दीन अंबाल पैसेंजर सहारनपुर में रद हुई।
- 14711 श्रीगंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस अंबाला हरिद्वार के बीच रद।
इन ट्रेनों का बदला रूट
-14617 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस दिल्ली से वाया पानीपन होकर गई।
- 14618 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस अंबाला से वाया पानीपत दिल्ली होकर गई।
-12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस वाया दिल्ली-पानीपत-अंबाला होकर गुजरी।
-15903 दरभंगा चंडीगढ़ एक्सप्रेस वाया दिल्ली पानीपत अंबाला गई।
- 22552 दरभंगा एक्सप्रेस वाया दिल्ली पानीपत अंबाला चलेगी।
- 15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर से वापस हुई।
- 64513 सहारनपुर नागलडैंम पैसेंजर, अंबाला से चली।
- 14712 हरिद्वार श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अंबाला से वापस हुई।
ट्रेनें बंद होने से बसों का लिया सहारा
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से सुबह से शाम तक आवाजाही न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग स्टेशन से बस स्टैंड की ओर दौड़े। जिस कारण बसों में चढ़ने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टिकट के लिए सर्दी में लंबी लाइनों में लगना पड़ा। इस दौरान बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के लिए आने वालों को हुई परेशानी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से प्रतिदिन करीब दस हजार लोग काम करने शहर में आते हैं। यह मजदूर सुबह सात बजे की नंगलडैम पैसेंजर गाड़ी से आते थे। लेकिन सर्दी के कारण अब देरी से आते हैं। लेकिन रविवार को ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनें नहीं चली। जिस कारण उन्हें नौ बजे वाली पैसेंजर नहीं पाई। ट्रेन न मिलने से उन्हें बसों व मैक्सी कैब का सहारा लेना पड़ा। जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed