फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meenakshi secured first place in the cycling race

Yamuna Nagar News: साइकिल रेस में मीनाक्षी को पहला स्थान

Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi secured first place in the cycling race
खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं के साथ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से वीरवार को राजकीय आदर्श स्कूल के खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में टीन का माजरा की मीनाक्षी ने पहला, खेड़ा ब्राह्मण की मीनू ने दूसरा व टीन का माजरा की आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा रंगा के निर्देशन तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 300 मीटर दौड़, 500 मीटर दौड़ एवं साइकिल रेस का आयोजन किया गया। वहीं 30 वर्ष से 45 वर्ष आयु की महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर तथा डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में पूजा बांसेवाला ने पहला, लक्ष्मी मालिक रायपुर ने दूसरा व सीमा सिंहपुरा ने तीसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ में मधु रामपुर ने पहला, काजल रामपुर ने दूसरा व दीपा रानी मलिक रायपुर ने तीसरा स्थान, म्यूजिकल चेयर में नेहा रानी टीम का माजरा ने पहला, आशु भील छप्पर ने दूसरा व मलकीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 300 मीटर दौड़ में तान्या व्यासपुर ने पहला, शबनम सुंदरपुर ने दूसरा व रचना रामपुर ने तीसरा स्थान, डिस्कस थ्रो में रजनी पाबनी कलां ने पहला, कुसुम लता ने दूसरा व नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान वाली महिला को 2100, दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 1100 व तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी तो 750 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सीडीपीओ किरण बाला ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। महिला एवं बाल विकास विभाग का उद्देश्य है कि गांव की महिलाएं खेलों से जुड़ें, स्वस्थ रहें और समाज में आत्मनिर्भर बनकर आगे आएं। इस अवसर पर पीटीआई रणधीर राठी, सुपरवाइजर कमलेश, मोनिका, नैंसी, ब्लॉक संयोजक मेघना सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी हेल्पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed