{"_id":"6aaededbbe4a54bd6f04b074","slug":"medal-winning-athletes-were-welcomed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163168-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स की ओर से करवाई प्रतियोगिताओं में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-14 वर्ग में तनिष्क शर्मा ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अंडर-19 वर्ग में महक ने भारोत्तोलन में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है।
खिलाड़ियों ने कोच अजय और खेल शिक्षक राहुल के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने दोनों विजेता खिलाड़ियों, कोच और खेल शिक्षक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। संवाद