फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medal winners welcomed in school

Yamuna Nagar News: पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत

Sun, 01 Sep 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Medal winners welcomed in school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर स्कूल, जिले व अभिभावकों का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता पंचकूला में करवाई गई थी। स्कूल पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 में नैतिक ने 400 मीटर रिले रेस और लवप्रीत ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 200 व 400 मीटर दौड़ में नैतिक और शाॅर्टपुट में निखिल ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में अमरदीप व नमन ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। पुष्पिंद्र ने 1500 व 800 मीटर दौड़ में और नमन ने 1600 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

इसके अलावा तक्ष्य ने ऊंची कूद व हिमांशु ने लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, नमन ने 400 मीटर रिले दौड़ में जीत हासिल की। कोच ललित के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रशिक्षण किया। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य चोपड़ा ने खिलाड़ियों का स्वागत व उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने बधाई देकर भविष्य में भी ऐसे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed