{"_id":"6276e0a2bedea46129611e4e","slug":"mayor-asked-for-progress-report-of-construction-works-after-meeting-with-officials-yamuna-nagar-news-knl107439078","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने अधिकारियों से बैठक कर निर्माण कार्यों की मांगी प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने अधिकारियों से बैठक कर निर्माण कार्यों की मांगी प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। नगर निगम मेयर मदन चौहान ने शनिवार को इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों शहर में किए जा रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। हर अधिकारी व जेई से उनके वार्ड में निर्माणाधीन विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की। मेयर चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों में तीव्रता लाए और निर्धारित समयाविधि में निर्माणाधीन कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरतें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक के दौरान मेयर चौहान ने सबसे पहले इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों व सभी जेई से उनके वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनकी अपडेट ली। शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में इंजीनियरिग ब्रांच के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित कार्यों के निर्माण में आ रही रुकावटों व एनओसी लेने के बारे में जानकारी ली गई। मेयर चौहान ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले पानी निकासी को लेकर बनाई जा रही नालियां, स्टॉर्म वाटर ड्रेन व पाइप लाइन डालने के कार्य जल्द से जल्द निपटाएं। शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, पार्षद राम आसरे, प्रिंस शर्मा, शिवराम, एक्सईएन एलसी चौहान, एक्सईएन रवि ओबराय, एमई वरुण शर्मा, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, एमई दीपक सुखीजा, जेई विकास सब्बरवाल, जेई नरेंद्र, जेई गोपाल, जेई मोनी, जेई प्रतीक आदि मौजूद रहे।