फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor asked for a week for reinstatement of employees, Yamuna nagar

कर्मचारियों की बहाली के लिए मेयर ने मांगा एक सप्ताह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mayor asked for a week for reinstatement of employees, Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम से निकाले गए सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा है। वहीं कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक के दौरान मेयर ने बहाली के लिए एक सप्ताह समय मांगा और धरना-प्रदर्शन स्थगित करने के लिए कहा। नेताओं ने धरना स्थगित करने से मना कर दिया है। नेताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की बहाली नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल मेयर से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नगरपालिका के राज्य महासचिव मांगे राम, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सोढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, नगर पालिका शाखा चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, शाखा सचिव प्रवेश परोचा और मेयर की करीब एक घंटा बातचीत हुई।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने कहा कि निकाले गए 130 सफाई कर्मचारियों के रोजगार को लेकर चिंतित हैं और उनके लिए प्रयासरत हैं। उनका रोजगार बचाने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर चर्चा की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर वे निकाले गए कर्मचारियों के लिए कोई रास्ता निकाल लेंगे। इसके लिए वह निगम अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की बहाली नहीं होती धरना नहीं खत्म किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और बहाली तक यह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नेताओं ने शादीपुर खजूरी रोड स्थित सब फायर स्टेशन के चारों और घास व जमा पानी की समस्या मेयर के सामने रखी। उन्होंने कहा कि यहां पर रोज बड़े बड़े सांप निकल रहे हैं। जिस कारण कर्मचारियों को डर के सायं में काम करना पड़ रहा है। फायर स्टेशन के रेस्ट रूम के पास 24 घंटे कर्मचारी बैठते हैं। यही नहीं यहां बनी 70 फीट ऊंची पुरानी पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है। जिसके गिरने का डर बना हुआ है।

निगम आयुक्त को मांगपत्र देकर सूचित किया जा चुका है।
इस पर मेयर ने कहा कि बुधवार को हाउस की मीटिंग में फायर स्टेशन की नई बिल्डिंग बनाने व पुरानी टंकी तोड़ने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर नेताओं व मेयर की बैठक के बीच कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान राजकुमार ससोली ने की। इस दौरान अग्निशमन सेवा के राज्य मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह चनालिया, नगरपालिका से वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश, उपप्रधान जनकराज, उपप्रधान बलदीप तुंबी, प्रेस सचिव सोरण दलोर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed