फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mass recitation of verses from the Gita in schools

Yamuna Nagar News: विद्यालयों में किया गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ

Tue, 02 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mass recitation of verses from the Gita in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों में गीता जयंती उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अष्टादश गीता श्लोकों का पाठ किया।
उत्सव की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे कस्बा के श्री कृष्ण मंदिर में श्री गीता जी के पूजन से हुई। पंडित योगेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न करवाया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के संरक्षक सुरेंद्र वर्मा ने परिवार सहित पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सचदेव चुघ, कोषाध्यक्ष भीष्म चुघ, सुधीर भल्ला, सचिव वजीर चंद, धर्मपाल अदलखा, जीवन दास, सुभाष शर्मा, संजय सेतिया और यशपाल मेहंदीरत्ता सहित महिला संकीर्तन मंडल मौजूद रही।
विज्ञापन

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला, डीएवी स्कूल, हरियाणा विद्या मंदिर, हरिचंद गीता विद्या मंदिर और शरबती देवी जैन स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने मिलकर गीता श्लोकों का सामूहिक पाठ किया। राजकीय स्कूल कोटला के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता विश्वभर में ज्ञान, कर्तव्य और धर्म का संदेश देने वाला महाग्रंथ है। इसके उपदेश आज के समय में भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत प्रवक्ता सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को गीता श्लोकों का अर्थ समझाते हुए बताया कि गीता मनुष्य को कर्म, सदाचार और आत्मबल के मार्ग पर चलना सिखाती है। वहीं नगर परिषद अध्यक्षा शालिनी शर्मा ने कहा कि गीता के ज्ञान से विश्व में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।

समिति अध्यक्ष सचदेव चुघ ने बताया कि गीता से युवाओं को जोड़ने के प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर शिक्षक राजबीर कोहली, श्रीराम, मनोज कुमार, कमल कुमार, चरण सिंह, रवि कुमार नगर, राजीव कुमार और अंकित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed