फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Martyr Honor tiranga Yatra, BJP, Omprakash Dhankhar, Kanwarpal Gurjar, Yamunanagar

‘तिरंगा यात्रा से भाजपा शहीदों को दे रही सम्मान, कांग्रेस ने किया गुमनाम’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Martyr Honor tiranga Yatra, BJP, Omprakash Dhankhar, Kanwarpal Gurjar,  Yamunanagar
यात्रा में शामिल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा द्वारा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे प्रतापनगर बस स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा छछरौली, जगाधरी, बुडिया होते हुए वापस प्रतापनगर में समाप्त हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर शहीदों को गुमनाम रखने का आरोप लगाया।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोगों ने शहादत दी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन कांग्रेस ने देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को गुमनाम कर दिया। इन शहीदों की जगह कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम पर योजनाएं चलाई गई और प्रतिष्ठानों के नाम रखे गए। अब भाजपा देश के असली शहीदों को सम्मान देने के लिए प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारा जवान देश की आन बान और शान को बचाए रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटता। हर युद्ध में हमारे वीर जवानों ने कुर्बानियां देकर देश की रक्षा की है। भारतीय जनता पार्टी इन गुमनाम शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको श्रद्धांजलि दे रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता के जयकारों से गूंजा जगाधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी/प्रतापनगर/छछरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को जगाधरी में विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शिरकत की। सैकड़ों मोटर साइकिलों के काफिले के साथ वे खुली गाड़ी में शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के साथ लोगों का अभिवादन कर रहे थे। यात्रा का शहर में जगह-जगह लड्डू बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से इलाका जगाधरी गूंजता रहा।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजाद करवाया है। ये वीर हमारे देश की आन बान शान थे, हैं और हमेशा रहेंगे। तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोगों ने अपनी शहादत दी, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए प्रात: स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे। शहीद सबके होते हैं और शहीदों का सभी को सम्मान करना चाहिए। शहीदों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसमें भारत माता की जय बोली जाती है। भाजपा राष्ट्र की सेवा करने वाली पार्टी है। हरियाणा के इतिहास में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को याद किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हमारा जवान देश की आन बान और शान को बचाए रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटता। 1947 से लेकर पाकिस्तान और चीन से युद्ध, कारगिल युद्ध और चीन के साथ सीमा पर झड़प के मामले में हमारे वीर जवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर सराहनीय योगदान देने का कार्य किया है। इस दौरान जिला प्रभारी धूम्मन सिंह किरमिच, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, कल्याण सिंह, प्रवीण अग्रवाल, सीताराम मित्तल, पुनित बिंदल, निश्चल चौधरी, धर्मसिंह मटटू, अशोक गुर्जर, मुदित बंसल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कई किलोमीटर तिरंगों के साथ दौड़ी मोटरसाइकिलें
सैकड़ों की संख्या में युवाओं और किसानों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। कई किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों युवा ओर किसानों ने शामिल होकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। आम नागरिकों ने भी तिरंगे और शहीदों के सम्मान में यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे प्रतापनगर से शुरू होकर छछरौली अनाज मंडी पहुंची, वहां से मानकपुर लक्कड़ मंडी से बाईपास से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड पहुंची। वहां से अग्रसेन चौक से बुड़िया चौक, बीकेडी रोड होते हुए वापस प्रतापनगर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed