फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman hangs herself at home after love marriage in Yamunanagar

Yamunanagar: प्रेम विवाह के बाद घर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पहले घीड़ गांव के अनुज से की थी कोर्ट मैरिज

Thu, 14 Dec 2023 05:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

नबीपुर निवासी विशु ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मिंकल की 2021 में करनाल के ही गीड़ गांव निवासी अनुज के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के करीब करीब पांच-छह महीने के बाद ही बाकरपुर गांव का रोबिन मिंकल को बहला-फुसला अपने गांव में ले आया था।

विज्ञापन
Married woman hangs herself at home after love marriage in Yamunanagar
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका मिंकल के परिजनों से बात करते थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन


यमुनानगर के बाकरपुर गांव में महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। जिला करनाल के नबीपुर गांव की 28 वर्षीय मिंकल ने पहले घीड़ गांव के रहने वाले अनुज से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मिंकल को घर से भगाकर बाकरपुर गांव में रोबिन ने प्रेम विवाह किया था। मृतका के परिजनों ने रोबिन व उसके परिजनों पर उत्पीड़न व उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना बूड़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रोबिन व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।

रोबिन मिंकल को बहला-फुसला लेकर गया
नबीपुर निवासी विशु ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मिंकल की 2021 में करनाल के ही गीड़ गांव निवासी अनुज के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के करीब करीब पांच-छह महीने के बाद ही बाकरपुर गांव का रोबिन मिंकल को बहला-फुसला अपने गांव में ले आया था। तब से उन्होंने मिंकल को जबरन अपने घर में रखा हुआ था। तब से रोबिन व उसके परिजन मिंकल के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


इसी साल जुलाई माह में जब आरोपियों ने मारपीट की तो मिंकल बाकरपुर गांव से भाग गई थी। मिंकल वहां से भागते हुए पास के ही साबापुर गांव में एक परिवार के यहां छिप गई थी। वहां रहने वाले लोगों ने नबीपुर में उनसे संपर्क कर सारी बात बताई थी। जब वह साबापुर में पहुंचे तो तब तक रोबिन मिंकल को अपने साथ घर ले जा चुका था। जिस पर उन्होंने थाना बूड़िया में रोबिन व उसके परिजनों के खिलाफ मिंकल के साथ मारपीट करने व उनसे नहीं मिलने देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात करीब सात बजे बाकरपुर गांव से किसी ने फोन किया था कि रोबिन व उसके परिजनों ने मिंकल को मार दिया है। सूचना पाते ही वह यहां पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि मिंकल को मार कर फंदे पर लटकाया गया है। उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था।


केस दर्ज कर लिया है: भूपेंद्र राणा
थाना बूड़िया एसएचओ भूपेंद्र राणा का कहना है कि मिंकल का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। रोबिन से शादी के बाद उसके पास एक लड़की भी है। परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed